सितारगंज शक्ति फार्म में यह मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारे मेहनतकश किसान भाइयों, पशुपालकों और क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण मंच है।मेले के प्रथम दिन लोकप्रिय युवा कलाकार प्रांजल बिस्वास जी ने अपनी सुरीली आवाज में बांग्ला एवं बाउल गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी मनमोहक गायकी का उपस्थित लोगों ने भरपूर आनंद लिया इस अवसर पर आंचल दुग्ध समिति की अध्यक्ष श्रीमती प्रभा रावत जी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस स्नेह, सम्मान और आत्मीयता के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।कार्यक्रम में आंचल दुग्ध समिति के सचिव, दुग्ध उत्पादकों सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे आंचल डेयरी के इस आयोजन में जहां पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ किसानों और पशुपालकों की आर्थिक उन्नति पर जोर दिया जा रहा है, वहीं हमारी समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं की खूबसूरत झलक भी देखने को मिल रही है आने वाले दो दिनों में भी अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम और शानदार प्रस्तुतियां इस मेले की रौनक बढ़ाएंगी आप सभी क्षेत्रवासियों से आग्रह है कि सपरिवार मेले में पहुंचें और इस आयोजन का हिस्सा बनें। आइए, ‘स्वदेशी अपनाओ, देश को आत्मनिर्भर बनाओ’ के संकल्प को मिलकर मजबूत करें।किसानों की खुशहाली, पशुपालकों की समृद्धि और अपनी संस्कृति का सम्मान ही विकसित सितारगंज की पहचान है।
