गदरपुर । राजकीय इंटर कॉलेज गदरपुर में गदरपुर क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित गदरपुर प्रीमियर लीग के फाइनल मुक़ाबले में मुख्य अतिथि पूर्व ज़िलाध्यक्ष भाजपा गुंजन सुखीजा, पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर व दिनेशपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि काबल सिंह विर्क रहे उनके द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके उनका उत्साहवर्धन किया गया । दोनों ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल मैच में गदरपुर इलेवेंस को शानदार जीत मिली । मुख्य अतिथियों द्वारा विजयी टीम को बधाई दी गई और इनाम रूपी जीती हुई राशि उनको भेंट की गई । इस दौरान वहाँ पर सभासदगण उनके प्रतिनिधिगण और आयोजक गुरपिन्दर सिंह,सुमित शर्मा,विशाल कम्बोज,एकम बेहड,सिमरन विर्क,अक्षित गगनेजा,गिंपी ग्रोवर,हिमांशु रावत,गोल्डी बजाज,शिवम गाबा,सिमरन आदि युवा साथी उपस्थित रहे।

गदरपुर इलैवन्स ने जीता क्रिकेट मैच विजेता टीम का जोरदार स्वागत