Spread the love

रुद्रपुर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने संजय नगर के बसंती पूजा प्रांगण में आयोजित अखंड महा नाम संकीर्तन में प्रतिभाग कर संकीर्तन सुना और सभी के सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान आयोजकों ने ठुकराल का अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर ठुकराल ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करते हैं। ऐसे आयोजनों से लोगों को आध्यात्मिक शांति मिलती है और समाज में सकारात्मक वातावरण बनता है। कार्यक्रम में अजय नारायण सिंह, राम कुमार गुप्ता, केरू मंडल, संध्या गाइन, आरती वैद्य, विशला वैद्य, संजय मीना, कविता, सुधांशु, मिंटू विश्वास, सपन मिस्त्री, अजीत सिंह, सुधांशु सिंह, मीनू राय, ममता विश्वास, नारद अधिकारी, सीमा शर्मा, रंजीत तिवारी, शशांक, सतनाम सिंह, विप्रो ढाली, दीपक मैत्र, संजीत मजूमदार, साधन मंडल, वासु आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page