किच्छा। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने शुक्रवार को आवास विकास कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न जनसमस्याएं लेकर पहुंचे।
पूर्व विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर कई मामलों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए तथा अन्य समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकता है और आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
जनता दर्शन कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पूर्व विधायक का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक ओर भाजपा नेता संदीप (सोनू) नगर अध्यक्ष गोल्डी गोराया चंदन जायसवाल एवं अन्य भाजपा नेता भी उपस्थित रहे।
