Spread the love

किच्छा/दोपहरिया: ग्राम दोपहरिया में ज्योति नेत्रालय हल्द्वानी द्वारा फूलदाई जनकल्याण समिति के सहयोग से आयोजित निशुल्क नेत्र चेकअप कैंप का शुभारंभ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया के साथ फीता काटकर किया।कार्यक्रम के दौरान गांव में पहुंचने पर ग्रामप्रधान अमन कश्यप एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य रोहित कोली के नेतृत्व में ग्रामवासियों ने पूर्व विधायक का अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं स्मृतिचिन्ह भेंटकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आंखें मानव जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग हैं और नेत्र संबंधी रोगों की समय रहते जांच एवं उपचार अत्यंत आवश्यक है। ऐसे निशुल्क चिकित्सा शिविर न केवल लोगों को राहत प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी बनाते हैं। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के जनकल्याणकारी आयोजनों से लोगों को अपने घर के नजदीक ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं मिल जाती हैं, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है। उन्होंने ज्योति नेत्रालय हल्द्वानी एवं फूलदाई जनकल्याण समिति के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे शिविर लगातार आयोजित किए जाने चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।
कैंप में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सचि द्विवेदी द्वारा ग्रामीणों की आंखों की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार दवाइयां, चश्मे एवं परामर्श प्रदान किया।
कार्यक्रम में डाक्टर विभोर, डॉक्टर प्रियांशु तिवारी, आकाश गंगवार, हर्षित दुबे, दिनेश मेहरा, रामप्रसाद कश्यप, बलवंत कश्यप, नितिन बाल्मीकि, सूरज कोली, कृष्णा कोली, सुरेश सागर, कीर्ति देवी, ममता सागर, राजाराम गंगवार, कांता प्रसाद, शुभम सागर, ध्रुव कोली, भानु कश्यप, सूरज पाल कश्यप, राघव कश्यप, चीकू कश्यप, हरिओम चंद्रा, अमित ठाकुर, टीकाराम समेत समस्त ग्रामीण उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page