Spread the love

खबर पड़ताल
जसपुर जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर कोतवाली क्षेत्र में जंहा खेड़ा रॉड पर एक प्लाई के कारखाने में आग लग गई सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुँची ओर आग बुझाने में जुटी हुई है पूरा मामला जसपुर के खेड़ा रॉड का है जंहा मतलूब ट्रेडर्स के नाम से सिलाई मशीन के प्लाई के तखते बनाने का कारखाना है जंहा आज सुबह लगभग 6 बजे कारखाने में आग लग गई आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग मौके पर पहुचा ओर आग पर काबू पा लिया गया है वंही दमकल विभाग के अधिकारी श्याम बहादुर थापा ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली कि मतलूब एंटरप्राइजेज में आग लगी है जिसके बाद टीम मौके पर पहुँची ओर दमकल विभाग की दो गाड़िया लग गई है और अभी भी दो यूनिट काम कर रही है फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है देखने से लग रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी ओर कारखाने में अग्निशमन व्यवस्था शून्य पाई गई है ओर जांच के बाद ही नुकसान का आकलन हो पायेगा ।

You missed

You cannot copy content of this page