रुद्रपुर। विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के तहत अवैध मादक द्रव्यों के निर्माण, बिक्री एवं भंडारण के अड्डों के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में दिनांक 22 अप्रैल 2026 को समय लगभग 11:15 बजे माननीय आबकारी आयुक्त के आदेश पर अपराध निरोध क्षेत्र-1 रुद्रपुर में जनपदीय प्रवर्तन दल द्वारा दबिश दी गई।
यह कार्रवाई आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में अर्जुनपुर रायपुर क्षेत्र में की गई। दबिश के दौरान टीम को मौके से लगभग 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। साथ ही नाले के किनारे अवैध रूप से संचालित एक भट्टी को ध्वस्त किया गया।तलाशी के दौरान टीम ने आसपास बने 6 गड्ढों में लगभग 3000 किलोग्राम लहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण में संलिप्त आरोपी मौके से फरार पाए गए।इस संबंध में आबकारी विभाग द्वारा धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत एक अज्ञात अभियोग पंजीकृत किया गया है। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

