Spread the love


माननीय आबकारी आयुक्त एवं जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर के निर्देशानुसार जनपद में अवैध कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की।
जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में क्षेत्र-01 रुद्रपुर की आबकारी टीम ने अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं भंडारण के अड्डों के समूल विनष्टीकरण के उद्देश्य से बंडिया , किच्छा क्षेत्र में छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान अभियुक्ता विद्या देवी पत्नी अमर पाल के घर से 500-500 मिलीलीटर के 32 पाउच, कुल 16 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर अभियुक्ता के विरुद्ध उत्तराखंड आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
छापेमारी अभियान का नेतृत्व आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह ने किया। अभियान में प्रधान आबकारी सिपाही दीपक, संतोष, विकास तथा आबकारी सिपाही राजेंद्र, वीरेंद्र, रोशनी सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

You cannot copy content of this page