Spread the love

काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के तहत माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार अवैध कच्ची शराब के निर्माण व बिक्री एवं भंडारण के अड्डों के समूल विनिष्टीकरण के क्रम में अपराध निरोध क्षेत्र-03 काशीपुर के कोसी नदी के किनारे ग्राम मुकुंदपुर में स्थित स्टोन क्रेशर के निकट जंगल में दबिश दी गई।दबिश के दौरान 02 सक्रीय अवैध कच्ची शराब की भट्टीयों को मौके पर नष्ट किया गया एवं लगभग 6000kg लहन भी मौके पर नष्ट किया गया ।इस अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के बारे में स्थानीय लोगों से जानकारी एकत्र की गयी जिसके उपरांत सभी अभियोगों में जाँच प्रारम्भ कर दी गयी है ।इस कार्यवाही में क्षेत्र -03 काशीपुर के आबकारी निरीक्षक दिवाकर चौधरी के नेतृत्व में समस्त काशीपुर का आबकारी स्टाफ मौजूद रहा l उपरोक्त दबिश में कुल 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी एवं लगभग 6000kg लहन भी मौके पर नष्ट कर कुल 02 अभियोग आबकरी अधिनियम की धारा 60 पंजीकृत किये गये । यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ।

You cannot copy content of this page