🛑 श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति द्वारा जनपद में वांछित, फरार एवं पेशेवर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए उनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित किए जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के क्रम में ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना दिनेशपुर पुलिस द्वारा फरार एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 02/10/2026 को थाना दिनेशपुर पुलिस टीम द्वारा वारंटियों के संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश देकर 03 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार वारंटी अभियुक्तों का विवरण
- करन सिंह पुत्र वीर सिंह, निवासी हजीरा, थाना बाजपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 24 वर्ष।
सम्बन्धित फौजदारी वाद संख्या 272/24, FIR संख्या 214/23, धारा 379/411 भादवि। - उमेश्वर सिंह राठौर पुत्र लक्ष्मण सिंह राठौर, निवासी चंदनगढ़, वार्ड नं. 03, थाना दिनेशपुर, ऊधमसिंहनगर, उम्र 35 वर्ष।
सम्बन्धित फौजदारी वाद संख्या 5852/21, धारा 138 NI Act। - आशुतोष गाईन पुत्र महेन्द्रनाथ गाईन, निवासी वार्ड नं. 01, थाना दिनेशपुर, ऊधमसिंहनगर, उम्र 46 वर्ष।
सम्बन्धित वारंट संख्या 557/24, धारा 138 NI Act।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस टीम
➡️ अ0उ0नि0 बलराम सिंह सागर — थाना दिनेशपुर
➡️ अ0उ0नि0 सुरेंद्र सिंह — थाना दिनेशपुर
➡️ अ0उ0नि0 जीवन चन्द्र जोशी — थाना दिनेशपुर
➡️ हे0का0 1184 कृपाल बोरा — थाना दिनेशपुर
➡️ का0 636 महेन्द्र सिंह — थाना दिनेशपुर
➡️ का0 1305 सन्तोष कुमार — थाना दिनेशपुर
