Spread the love

रूद्रपुर – नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में जिला सभागार में जनपद स्तरीय स्कूटनी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में समिति द्वारा रवि कुमार पुत्र कालीचरण , निवासी- ग्राम बखपुर तहसील किच्छा द्वारा प्रस्तुत शिकायती प्रार्थना पत्र के क्रम में सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान समिति द्वारा संबंधित पक्षों को अभिलेखों की सत्य प्रतिलिपि उपलब्ध कराए जाने हेतु एक सप्ताह का समय दिया गया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि अभिलेखों की सत्य प्रतिलिपि उपलब्ध कराए जाने के उपरांत, एक सप्ताह के भीतर उक्त प्रकरण में नियमानुसार निर्णय पारित किया जाएगा।बैठक में उपजिलाधिकारी किच्छा गौरव पांडे, तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, नामित सदस्य तथा पटल सहायक सचिन काल आदि उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page