रचनात्मक कांग्रेस ने आज पत्रकार वार्ता में रचनात्मक कांग्रेस के उद्देश्य तथा कार्यक्रमों पर चर्चा की । रचनात्मक कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा गठित स्वायत्त ईकाई है। जिसका गठन विभिन्न जनसंगठनों, जनांदोलन, नागरिक संगठनों, बौद्धिक समूहों, लोकतांत्रिक समूहों तथा मजदूर संगठनों के साथ संवाद के लिए किया गया ।
रचनात्मक कांग्रेस उन समस्त बिंदुओं पर काम करने वाले साथियों को रूद्रपुर उत्तराखंड जनसंवाद के लिए आमंत्रित कर रहे हैं । जिसमें विभिन्न जनसंगठनों जनांदोलन की ओर से 200 प्रतिनिधि भाग लेंगे ।
उत्तराखंड रचनात्मक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भुवन पाठक ने कहा कि देश के वर्तमान हालातों से मुकाबला करने के लिए संविधान तथा लोकतंत्र में विश्वास करने वाले सभी संगठनों को एक साथ आना होगा । रचनात्मक कांग्रेस उन सभी के साथ रिश्ता कायम करेगी जो सत्य अहिंसा प्रेम और समाजिक न्याय तथा समाजिक सद्भाव के लिए काम कर रहे हैं । कुमाऊं सम्मेलन के नाते पहाड़ और तराई के सवालों को एक मंच पर लाने की कोशिश की गई है ।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा रचनात्मक कांग्रेस मुख्य कांग्रेस के बीच पुल का काम करेगी और इस बार उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाने में मुख्य भूमिका अदा करेगी। सूचना अधिकार कार्यकर्ता एवं शोशल मिडिया एक्टिविस्ट ओंकार ढिल्लों ने कहा कि रचनात्मक कांग्रेस तराई के विभिन्न सवालों पर काम करेगी तथा किसानों के सवाल जमीनों के प्रश्न तथा विभिन्न शहरी सवालों पर काम करेगी । प्रभात पाल ने कहा कि जमीनों के विभिन्न आंदोलनों तथा वनग्राम के संघर्षों को कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल करने के लिए प्रयास करेगी ।
28 सितंबर को आयोजित सम्मेलन में पहले सत्र में सामाजिक संगठनों के अनुभव साझा होंगे तथा दूसरे सत्र में जन घोषणा पत्र के मसौदे पर चर्चा तथा अंतिम सत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे तथा सम्मेलन का प्रस्ताव पत्र पारित किया जायेगा । सम्मेलन में रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप दीक्षित भी शामिल होंगे।
