Spread the love

रुद्रपुर। किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ हुई हाथापाई और उन्हें थप्पड़ मारने की घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संजय नगर खेड़ा वार्ड नंबर 11 में भाजपा सरकार का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए घटना पर आक्रोश जताया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव के दौरान एक निर्वाचित विधायक के साथ इस तरह की घटना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसीजनप्रतिनिधि के साथ मारपीट या अभद्रता को स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में सत्ता से जुड़े लोग बेलगाम हो रहे हैं और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध जारी रखेगी।बता दें कि किच्छा में मतदान के बाद नई मंडी स्थित स्ट्रांग रूम परिसर में विधायक तिलकराज बेहड़ और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के समर्थक आमने-सामने आ गए थे। विवाद के दौरान बेहड़ को थप्पड़ मारने का आरोप लगा था। मामले में पुलिस ने आरोपी धीरज कुमार को गिरफ्तार किया है।प्रदर्शन में संजय ठुकराल, पूर्व पार्षद विकास मलिक, वार्ड अध्यक्ष रणजीत तिवारी, असित बाला, तपन विश्वास, मानिक, जय तरफदार, जगदीश दास, अभिमन्यु साना, परिमल विश्वास, अजीत सिंह, साधन मजूमदार, सुधांशु शील, बलाई विश्वास, डॉ. आदित्य राय, धनंजय, रामपद, संजय आइस, सौरभ मिस्त्री, प्रहलाद, हरिदास, गणेश, गोविंद स्वर्णकार, रवि बाला, वीरू विश्वास, धनु सरकार, उमा सरकार, मधु सिकदर, रोहन मंडल, बेबी सिकदर, हरीश, आनंद, दर्पण, दीपक, राहुल, ललित, हेमंत, सौरभ सक्सेना, महेश, सूर्य प्रताप, मुकेश, शिवेंद्र, मोहित, धनराज, अभिषेक कुमार आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page