Spread the love


रिपोर्ट अश्वनी दीक्षित खबर पड़ताल

सितारगंज/उधम सिंह नगर। जिला सहकारी बैंक, उधम सिंह नगर में निर्विरोध निदेशक (डायरेक्टर) निर्वाचित होने पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं क्रय-विक्रय समिति के अध्यक्ष श्री आदेश ठाकुर की धर्मपत्नी श्रीमती ज्योति सिंह को क्षेत्रवासियों एवं शुभचिंतकों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं शुभचिंतकों ने कहा कि श्रीमती ज्योति सिंह की यह महत्वपूर्ण उपलब्धि उनके समर्पण, कर्मठता एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिचायक है। उनका निर्विरोध निर्वाचन क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता और जनविश्वास को दर्शाता है इस अवसर पर उन्हें उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि ईश्वर से प्रार्थना है कि वे इसी प्रकार निरंतर सफलता के नए आयाम स्थापित करें तथा क्षेत्र के विकास और जनसेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देती रहें जिला सहकारी बैंक, उधम सिंह नगर की निर्विरोध नवनिर्वाचित निदेशक श्रीमती ज्योति सिंह को शपथ ग्रहण एवं नए दायित्व के लिए क्षेत्रवासियों ने मंगलमय शुभकामनाएं प्रेषित की हैं हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की अनंत शुभकामनाएं।दी इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह दयानंद तिवारी भास्कर संभल साहब सिंह रेशम सिंह प्रधान संघ अध्यक्ष अजय कठैत उदय राणा आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page