रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित खबर पड़ताल
सितारगंज/उधम सिंह नगर। उधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक में दयानंद तिवारी के निर्विरोध डायरेक्टर निर्वाचित होने पर क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों एवं समर्थकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
शुभचिंतकों ने कहा कि दयानंद तिवारी की यह महत्वपूर्ण उपलब्धि उनके समर्पण, कर्मठता एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिचायक है। उनका निर्विरोध निर्वाचन क्षेत्र में उनके प्रति जनता के विश्वास और लोकप्रियता को दर्शाता है इस अवसर पर ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दयानंद तिवारी इसी प्रकार निरंतर सफलता के नए आयाम स्थापित करते रहें तथा क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहें।उन्हें उनके उज्ज्वल कार्यकाल एवं शपथ ग्रहण दिवस के लिए मंगलमय शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि उनका कार्यकाल क्षेत्र के विकास और सहकारिता के क्षेत्र में नई उपलब्धियां स्थापित करे।उधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक के निर्विरोध नवनिर्वाचित डायरेक्टर दयानंद तिवारी इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख गुरजीत सिंह दीपक गुप्ता भास्कर संभल आदि लोग उपस्थित रहे।

