दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की शानदार जीत पर आज भगत सिंह चौक, रुद्रपुर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी कर एवं मिष्ठान्न खिलाकर हर्षोल्लास के साथ जीत का जश्न मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए ABVP की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष, ऊधम सिंह नगर श्री विपिन सिंह गहलौत ने कहा कि—
“दिल्ली विश्वविद्यालय में ABVP की शानदार जीत देश के युवाओं और छात्र शक्ति के उस विश्वास को दर्शाती है, जो राष्ट्रहित, छात्रहित और सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ना चाहता है। यह जीत ABVP के समर्पित कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, अनुशासन और निरंतर संघर्ष का परिणाम है। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ABVP के प्रत्याशियों पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं।”
उन्होंने कहा कि ABVP सदैव विद्यार्थियों की समस्याओं को मजबूती से उठाने, शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने और युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए कार्य करती रही है। दिल्ली विश्वविद्यालय में मिली यह सफलता संगठन के कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धन के साथ-साथ नई जिम्मेदारी भी लेकर आती है।
श्री गहलौत ने सभी विजयी प्रत्याशियों, ABVP के पदाधिकारियों एवं देशभर के समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जीत युवाओं के विश्वास को और मजबूत करेगी तथा छात्र हितों के लिए नई ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगी।
इस अवसर पर छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशी अभिषेक सिंह, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो रचित गंगवार, चन्दन भट्ट, अशोक नेगी, आदेश भारद्वाज, सुमित गंगवार, शिवम शर्मा, अभिषेक दास, कमल जोशी, सचिन वर्मा, अंकित, मोहित सोनकर, रवि, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं युवा उपस्थित रहे और आतिशबाजी एवं मिष्ठान्न वितरण कर जीत की खुशी मनाई।

