Spread the love


देहरादून। भाजपा नेता मोहन पाल ने देहरादून स्थित माननीय स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जन-मुद्दों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की।
इस दौरान मोहन पाल ने अपने क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं, अस्पतालों में सुविधाओं के विस्तार, चिकित्सकों की उपलब्धता तथा आमजन को बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने से संबंधित महत्वपूर्ण विषय मंत्री के समक्ष रखे। उन्होंने ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूत किए जाने की आवश्यकता पर भी विशेष जोर दिया।
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित के मुद्दों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है तथा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
मुलाकात के दौरान दोनों के बीच प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की वर्तमान स्थिति एवं भविष्य की योजनाओं को लेकर भी सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। भाजपा नेता मोहन पाल ने मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि जल्द ही जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

You cannot copy content of this page