Spread the love


रुद्रपुर। बिलासपुर रोड स्थित मैदान में खेले गए अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में अपेक्स क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वॉरियर क्रिकेट टीम को 159 रन के बड़े अंतर से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।
फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए अपेक्स क्रिकेट टीम ने निर्धारित ओवरों में 271 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वॉरियर क्रिकेट टीम अपेक्स के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 109 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।
अपेक्स टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टीम को एकतरफा जीत दिलाई। इस जीत के साथ अपेक्स क्रिकेट टीम ने टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।
मैच के बाद अपेक्स टीम के मैनेजिंग डायरेक्टर मोहम्मद जुनैद तथा अकादमी के कोच निर्भय कुमार ने टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन और खेल गतिविधियों को प्रमुखता से प्रकाशित करने के लिए खबर पड़ताल चैनल का भी आभार व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page