Spread the love

किच्छा, विधायक तिलक राज बेहड़ के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप विधानसभा क्षेत्र किच्छा के अंतर्गत 2 सड़क निर्माण कार्यों हेतु राज्य योजना के तहत ₹153.53 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है।

विधायक बेहड़ ने बताया कि उनके निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप विधानसभा क्षेत्र की 2 महत्वपूर्ण सड़कों की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिसके तहत लालपुर–नगला मार्ग से शमशान घाट होते हुए गौरीकलां (खुर्पिया) मार्ग एवं मदान जी के खेत तक 2.300 किमी सम्पर्क मार्ग का पुनर्निर्माण ₹98.37 लाख की लागत से तथा किच्छा (रुद्रपुर वार्ड संख्या 01) ज्येष्ठा कॉलोनी की 0.600 किमी सड़क का निर्माण/सुदृढ़ीकरण ₹55.16 लाख की लागत से कराया जाएगा। इस प्रकार कुल 2.900 किमी सड़कों का निर्माण ₹153.53 लाख की लागत से पूर्ण किया जाएगा।विधायक बेहड़ ने कहा कि ” “मुझे यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि मेरे निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप विधानसभा क्षेत्र किच्छा में 2 सड़क निर्माण कार्यों हेतु ₹153.53 लाख की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। यह स्वीकृति क्षेत्र की जनता के लिए एक बड़ी सौगात है — इससे न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि दशकों पुरानी जनता की मांग भी पूरी होगी।यह स्वीकृति क्षेत्र की जनता के लिए एक बड़ी सौगात है। किच्छा विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण एवं समग्र विकास हेतु मेरे प्रयास इसी तरह निरंतर जारी रहेंगे और क्षेत्र की जनता की हर जायज़ मांग को पूरा करने के लिए मैं प्रतिबद्ध हूँ।” मैं क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाता हूँ कि यह यात्रा यहीं नहीं रुकेगी — किच्छा को हर सुविधा से जोड़ना, हर गांव तक विकास पहुंचाना मेरा संकल्प है, और मैं इसे पूरा करके ही दम लूंगा।”विधायक बेहड़ ने इस स्वीकृति हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री सतपाल महाराज जी का आभार जाताया |

You cannot copy content of this page