शक्ति फार्म। विभिन्न लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शक्ति फार्म में धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। ब्लॉक अध्यक्ष स्नेहलता एवं मीडिया प्रभारी अनीता रानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना देते हुए कार्य बहिष्कार किया इस मौके पर मुख्य रूप से पहुंचे पूर्व राज्य दर्जा मंत्री बलवंत बोरा धरने को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष स्नेहलता ने कहा कि संगठन लंबे समय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 24 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय निर्धारित करने तथा सेवानिवृत्ति के समय 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग कर रहा है उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लंबे समय से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं, लेकिन उनकी मांगों पर सरकार द्वारा अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की और सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की
वाईट स्नेह लता ब्लॉक अध्यक्ष आंगनवाड़ी
