नैनीताल। जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं और प्रथम अपर जिला जज (विशेष न्यायाधीश/एनडीपीएस) के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है सोमवार को भी अधिवक्ताओं ने संबंधित न्यायालय का बहिष्कार जारी रखा और न्यायिक कार्यों से विरत रहे मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला जज ने अधिवक्ताओं की समस्याएं सुनने की बात कही है इस संबंध में मंगलवार को जिला बार सभागार में अधिवक्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें जिला जज ने भी शामिल होने की सहमति जताई है वार्ता के बाद आगे की रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा इधर अधिवक्ता भानु प्रताप मौनी की माता रुक्मणी मौनी (67) के निधन से अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर रही अधिवक्ताओं ने शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और श्रद्धांजलि अर्पित की उल्लेखनीय है कि भानु प्रताप मौनी के पिता स्वर्गीय प्रताप मौनी भी न्यायालय में अधिवक्ता रहे हैं शोक के कारण अधिवक्ता पूरे दिन न्यायिक कार्यों से विरत रहे बार अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट ने स्पष्ट कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक समस्या का संतोषजनक समाधान नहीं होता, विरोध जारी रहेगा वहीं बार सचिव संजय सुयाल ने चेतावनी दी कि यदि मंगलवार को होने वाली वार्ता में समाधान नहीं निकलता है तो मामले में उच्च न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई जाएगी।
