रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित खबर पड़ताल

सेवा संकल्प के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई

शक्तिफार्म। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शक्तिफार्म के वार्ड नंबर-2 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनीता रानी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें क्षेत्र की महिलाओं, बच्चों और लाभार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की कार्यक्रम में महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पुष्पा राय, वार्ड सदस्य सुशील राय, एएनएम दीपा मंडल, आशा कार्यकर्ता रीना मौर्या सहित आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़े कई लाभार्थी बच्चे एवं महिलाएं मौजूद रहीं कार्यक्रम के दौरान दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरे पारंपरिक उत्साह और खुशियों के माहौल में संपन्न कराई गई। उपस्थित महिलाओं ने गर्भवती माताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ जीवन और सुरक्षित प्रसव की कामना की।इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए मिलने वाले पोषण, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, मातृ एवं शिशु देखभाल तथा विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के संबंध में जागरूक किया गया।कार्यक्रम में बच्चों के पोषण और उनके सर्वांगीण विकास पर भी विशेष जोर दिया गया वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल पोषण वितरण का माध्यम नहीं, बल्कि मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और जागरूकता का महत्वपूर्ण केंद्र हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से महिलाओं और परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के साथ-साथ समाज में स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने स्वस्थ मां, स्वस्थ बच्चे और सशक्त परिवार के संकल्प के साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में सहयोग करने की बात कही।