रिपोर्ट :- अश्वनी दीक्षित खबर पड़ताल

सितारगंज क्षेत्र में आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और परिवारों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जागरूक करना रहा कार्यक्रम के दौरान गौरा कन्या धन योजना सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में महिलाओं को जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि पात्र बालिकाओं के लिए योजना का ऑनलाइन आवेदन करवाने में भी आंगनबाड़ी केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने और सही जानकारी उपलब्ध कराने के संबंध में भी महिलाओं को जागरूक किया गया वहीं गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों की देखभाल को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच, पोषण, टीकाकरण, आयरन एवं जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करती हैं और जरूरत पड़ने पर आशा कार्यकर्ताओं तथा स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय करती हैं ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों की देखभाल तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पोषण, स्वास्थ्य, मातृ एवं शिशु देखभाल और महिला जागरूकता से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों का केंद्र हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा छोटे बच्चों के पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा पर ध्यान देने के साथ-साथ गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पोषण संबंधी जानकारी दी जाती है इसके अलावा बच्चों का वजन और वृद्धि की निगरानी, टीकाकरण के लिए प्रेरित करना, कुपोषण की पहचान, पोषण संबंधी जानकारी देना, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना जैसे कार्य भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों में शामिल हैं सरकार की महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी को गांव-गांव और परिवार-परिवार तक पहुंचाने में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रहती है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई परिवारों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ही सरकारी योजनाओं और स्वास्थ्य-पोषण सेवाओं से जुड़ने का पहला माध्यम होती हैं।आंगन मिलन जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को एक ही स्थान पर योजनाओं, स्वास्थ्य, पोषण और बाल विकास से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इससे ग्रामीण महिलाओं में जागरूकता बढ़ने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में भी मदद मिलती है।कुल मिलाकर, गांव की महिलाओं, बच्चों और गर्भवती माताओं तक सरकार की योजनाओं और स्वास्थ्य-पोषण सेवाओं को पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।