गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में नई इमारत और पार्किंग का निर्माण करवाया जा रहा है जिसका लेटर 6 सितंबर को पड़ेगा यह जानकारी खबर पड़ताल अखबार के रिपोर्टर गुरदीप सिंह को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार जोगिंदर सिंह ने दी
सरदार जोगिंदर सिंह ने खबर पड़ताल की बातचीत में बताया कि गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब एक ऐतिहासिक जगह है जहां लोगों की बहुत सारी आस्था जुडी हुई है और इस स्थान को ऐसा बनाया जाएगा कि भविष्य में कभी भी किसी श्रद्धालुओं को यहां पर कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। सरदार जोगिंदर सिंह ने कहा कि दीपावली मेले पर पार्किंग कम होने की वजह से गाड़ियां रोड पर खड़ी रहती थी जिस वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था अब एक बड़ी कार पार्किंग का निर्माण हो चुका है जिस वजह से लोगों को काफी राहत मिलेगी दीपावली मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।


