Spread the love

कॉलोनीवासियों ने विधायक शिव अरोरा को लड्डुओं में तोलकर जताया आभार
लोगो के चेहरे पर दिखी खुशी की रौनक महिला, बच्चे भावुक नजर आये

रुद्रपुर। श्री श्याम होम्स कॉलोनी के 18 मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए रविवार का दिन राहत और खुशी लेकर आया। करीब एक वर्ष पूर्व न्यायालय के आदेश के बाद इन परिवारों के आशियानों परउजड़ने के लिये बुलडोजर कार्रवाई की नौबत आ गई थी। जीवनभर की जमा पूंजी से बनाए गए अपने घरों को टूटता देखने से परिवार के परिवार सदमे में थे। ऐसे समय में कॉलोनीवासियों ने रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा से अपने घर बचाने की गुहार लगाई थीं।

विधायक शिव अरोरा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल हस्तक्षेप किया और प्रस्तावित बुलडोजर कार्रवाई को रुकवाने के साथ ही पहले दिन से जिला प्रशासन से लगातार वार्ता शुरू की। परिवारों के पक्ष को मजबूती से रखते हुए उन्होंने प्रशासन के समक्ष ठोस एवं प्रभावी ढंग से पूरे मामले को रखा ओर समाधान की बात कही । विधायक के लगातार प्रयासों और जिला प्रशासन के सहयोग से आज श्री श्याम होम्स कॉलोनी के सभी 18 परिवार अपने आशियाने पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं।
इसखुशी के पल को इजहार करने के उपलक्ष्य में कॉलोनीवासियों द्वारा माता का जागरण एवं विधायक शिव अरोरा के सम्मान में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विधायक शिव अरोरा जैसे ही कॉलोनी पहुंचे उनका जोरदार फूलमलाओ से स्वागत किया गया, लंबे समय से घर बचने की प्रतीक्षा कर रहे लोगों की खुशी का आलम ऐसा था कि लोग खुशी से झूम उठे। कई लोगों की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। कॉलोनीवासियों ने विधायक का आभार जताते हुए कहा कि जिस समय उन्हें अपने घर और परिवार के भविष्य की चिंता सता रही थी, उस कठिन समय में विधायक शिव अरोरा उनके साथ खड़े हुए।

विधायक बोले इन सभी के पास अपने मकानों की रजिस्ट्री, बिजली के बिल और हाउसिंग लोन से जुड़े दस्तावेज होने के बावजूद अचानक बुलडोजर कार्रवाई की स्थिति ने पूरे परिवारों को हिलाकर रख दिया था। बच्चों ने स्कूल जाना तक छोड़ दिया था और घरों में चूल्हे तक नहीं जल रहे थे। लेकिन विधायक शिव अरोरा ने उनकी पीड़ा को अपनी जिम्मेदारी समझकर लगातार प्रयास किए, जिसका परिणाम आज उनके सुरक्षित आशियानों के रूप में सामने है।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि “श्री श्याम होम्स कॉलोनी के 18 परिवारों के घर बचाना मेरे लिए केवल एक उपलब्धि कार्य नहीं, बल्कि मानवीय जिम्मेदारी थी। इन परिवारों ने अपनी जीवनभर की कमाई लगाकर घर बनाए हैं। किसी परिवार के सिर से उसका आशियाना छिनने का दर्द क्या होता है, इसे महसूस करते हुए मैंने पूरी गंभीरता से इस विषय को लिया।”

उन्होंने कहा कि “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और जिला प्रशासन, विशेष रूप से जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के सहयोग से इस मामले में सकारात्मक समाधान निकला। जब प्रयास ईमानदारी और मजबूत इच्छाशक्ति के साथ किए जाते हैं तो उनके परिणाम भी सकारात्मक आते हैं। आज इन 18 परिवारों के चेहरे पर जो खुशी है, वही हमारी मेहनत की सबसे बड़ी सफलता है।”

विधायक ने कहा कि मध्यमवर्गीय परिवार अपने घर को केवल ईंट-पत्थर की इमारत नहीं मानता, बल्कि उसमें उसकी वर्षों की मेहनत, सपने और बच्चों का भविष्य जुड़ा होता है। ऐसे परिवारों के आशियाने सुरक्षित रहना उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण था।

उन्होंने कहा कि जनता की समस्या को अपनी समस्या समझकर उसका समाधान कराने का संकल्प के साथ लगातार क्षेत्र हित मे कार्य कर रहे है।
कॉलोनी वासियों द्वारा अपनी खुशी का इजहार करते हुए विधायक शिव अरोड़ा को लड्डुओं में तोला, उनके साथ अपनी खुशियों को इजहार हुए जमकर नाच गाना किया वह विधायक शिव अरोड़ा भी उनकी खुशी में शामिल होकर उनके साथ जमकर थिरके।

कार्यक्रम के दौरान कॉलोनीवासियों ने विधायक शिव अरोरा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट के समय उनका साथ मिलना उनके लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं था। लोगों ने कहा कि आज उनके घरों में फिर से खुशियां लौटी हैं और बच्चों के चेहरों पर मुस्कान है।

इस दौरान कुमार राजेंद्र,लक्ष्मीकांत शुक्ला,प्रभु दयाल शर्मा,हरप्रीत सिंह,विपिन चौहान, राजू अधिकारी,गेमंद चौधरी, प्रदीप ठाकुर,दीनानाथ झा, रमित चावला, अमित कक्कड़ ,सचिन मुंजल,कार्तिक कक्कड़,वीरेंद्र सीडाना ‎आदि लोग मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page