Spread the love

रिपोर्टर -अश्वनी दीक्षित खबर पड़ताल

सितारगंज। जलपानिया नदी पर बना पुल हर वर्ष बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हो जाता है या फिर पानी के तेज बहाव में बह जाता है। पुल के बार-बार टूटने से आसपास के ग्रामीणों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए नदी पर पुल का पुनः निर्माण कराया जा रहा है वहीं ग्राम प्रधान अनिल राय ने बताया कि जब तक जलपानिया नदी पर खुली पुलिया का निर्माण नहीं किया जाएगा, तब तक पुल के टिकाऊ रहने की संभावना कम है। उनका कहना है कि शक्ति फार्म समेत अन्य क्षेत्रों से कूड़ा, लकड़ी, मलबा और रेत बहकर पुल के पास जमा हो जाता है। इससे पानी का बहाव बाधित होता है और हर वर्ष पुल पर दबाव बढ़ने के कारण यह क्षतिग्रस्त हो जाता है प्रधान अनिल राय ने बताया कि इस समस्या को लेकर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से भी बात हुई है। मंत्री ने मार्च तक पुल के स्थायी निर्माण का भरोसा दिया है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि मार्च तक पुल का स्थायी निर्माण पूरा हो जाएगा फिलहाल ग्रामीण स्वयं गांव से चंदा एकत्र कर अस्थायी पुल का निर्माण करा रहे हैं, ताकि लोगों की आवाजाही सुचारू रूप से जारी रह सके। ग्रामीणों ने स्थायी एवं मजबूत पुल के निर्माण की मांग की है।

You cannot copy content of this page