लुकास टी वी एस मजदूर संघ पंतनगर उत्तराखंड संबद्धता भारतीय मजदूर संघ का 26 अक्टूबर 2023 से लगातार धरना व अनिश्चित कालीन हड़ताल 224वां दिन भी जारी रहा और आचार संहिता के तीन माह के बाद 14 जून 2024 से लगातार जारी हैं।भारतीय मजदूर संघ जिला ऊधमसिंह नगर के नेतृत्व में हुई विधायक आवास घेराव का कार्यक्रम देर रात्री विधायक महोदय के दूरभाषा द्वारा दिया आश्वासन के बाद श्रमिक धरना से उठे, सिडकुल क्षेत्र की सभी यूनियनों, राजनीतिक, समाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा बढ़ चढ़ कर सहयोग किया आगे भी इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा करते हैं श्रमिक संगठन, सभी संगठनों द्वारा दिए गए सहयोग का तहेदिल से आभार प्रकट करते हैं।धरना स्थल पर लुकास टी वी एस मजदूर संघ के अध्यक्ष श्री मनोहर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष हरीश चन्द्रा सिंह, उपाध्यक्ष श्री राजेश चन्द्र,उपमंत्री श्री राजेश शर्मा,संगठन मंत्री श्री दीवान सिंह,कोषाध्यक्ष श्री हरीश राणा और समस्त सदस्य उपस्थिति रहे।

लुकास tvs के मजदूरो का धरना गांधी पार्क में 224वे दिन भी रहा जारी
लुकास tvs के मजदूरो का धरना गांधी पार्क में 224वे दिन भी रहा जारी
लुकास tvs के मजदूरो का धरना गांधी पार्क में 224वे दिन भी रहा जारी