गदरपुर। श्री शिव मंदिर रामलीला कमेटी वार्ड नंबर 7 के तत्वाधान में काली गई श्री राम बारात का नगर वासियों ने जोरदार स्वागत किया,नगर भ्रमण करने के उपरांत श्री राम बारात शिव मंदिर परिसर पहुंची जहां रात्रि में श्री राम सीता के विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया गया इससे पूर्व सीता स्वयंवर और परशुराम संवाद का सुंदर वर्णन करते हुए कलाकारों ने श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया रामलीला के पांचवें दिन रात्रि में महाराज दशरथ और कैकई का गीतों के माध्यम से परिणय लीला और कैकेई का कोप भवन लीला का कलाकारों द्वारा सुंदर मंचन किया गया । इस दौरान भारी संख्या में लोगों ने सहभागिता करते हुए अपनी श्रद्धा भावना प्रकट की तथा मन्नत भी मांगी ।

श्री शिव मंदिर रामलीला में श्री राम बारात,दशरथ-कैकेई प्रणय लीला और कैकेई का कोप भवन तक किया सुंदर मंचन