गदरपुर । नगर पालिका परिषद गदरपुर परिसर में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जन जागरूकता एवं जन भागीदारी को बढ़ाने के लिए 4 ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किए गए। नगर पालिका परिषद गदरपुर द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के लिए समाजसेवी सुबोध कुमार शर्मा, समाजसेवी विनोद भुसरी, समाजसेवी मुस्कान चावला व समाजसेवी तनीषा चावला को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त कर नगर पालिका परिषद गदरपुर के अधिशासी अधिकारी संजीव मेहरोत्रा व प्रधान लिपिक मुकेश भंडारी द्वारा प्रमाण पत्र,स्मृति चिन्ह व तिरंगा भेंटकर सम्मानित किया गया । नवनियुक्त ब्रांड एंबेसडर सुबोध कुमार शर्मा सेवानिवृत शिक्षक,कुशल कवि, साहित्यकार और सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता है। नवनियुक्त ब्रांड एंबेसडर विनोद भुसरी गदरपुर में नगर पालिका के उपाध्यक्ष, सभासद,आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष तथा शिशु मंदिर के संस्थापक रहे हैं वर्तमान में भी समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत हैं। नवनियुक्त ब्रांड एंबेसडर मुस्कान चावला नेहरू युवा केंद्र उधम सिंह नगर की पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक हैं और सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता हैं । मुस्कान चावला ने गदरपुर में अनेकों शैक्षणिक,सामाजिक, खेलकूद संबंधी और स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया है। मुस्कान चावला ने भारत के संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयंती के उपलक्ष में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मालवीय जी की जीवनी व उनकी विचारधारा के विषय पर ओजस्वी भाषण दिया है। नवनियुक्त ब्रांड एंबेसडर तनीषा चावला नेहरू युवा केंद्र उधम सिंह नगर के अंतर्गत विकासखंड गदरपुर की राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक हैं व कल्पना चावला युवा क्लब गदरपुर की अध्यक्ष हैं व सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता हैं । तनीषा चावला ने गदरपुर में कई सामाजिक, शैक्षणिक, स्वच्छता जागरूकता और स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रमों का आयोजन किया है ।
सभी नवनियुक्त ब्रांड एंबेसडर ने कहा कि हम नगर की स्वच्छता के लिए प्रतिबद्ध है। नगर के विभिन्न वार्डों में जाकर आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे व अपने कर्तव्य को पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे । इस मौके पर विजेंद्र कुमार,मुकेश कुमार, जयपाल शर्मा,दया जोशी,दीपेश जोशी,तौफीक अहमद,अरुण कुमार आदि पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।

मुस्कान चावला,तनीषा चावला विनोद भुसरी एवं सुबोध शर्मा स्वच्छता जागरूकता के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त