गदरपुर । नगर पालिका परिषद गदरपुर द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024, स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025 तथा स्वच्छता पखवाड़ा के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किए जाने पर विनोद कुमार भुसरी को बधाइयां मिलनी शुरू हो गई है । वही नगर पालिका परिषद द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया । विदित हो कि वार्ड नंबर 11 गदरपुर उधम सिंह नगर,उत्तराखंड के निवासी विनोद कुमार भुसरी पुत्र श्री हरिचंद भुसरी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष, नगर पालिका के उपाध्यक्ष ,वार्ड मेंबर, श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष, शिशु मंदिर के संस्थापक के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सेवाएं प्रदान करने वाले सम्मानित नागरिक हैं । जिन्हें ब्रांड एंबेसडर के रूप में नगर पालिका परिषद द्वारा नामित करते हुए सम्मानित किया गया। नगर पालिका परिषद द्वारा उक्त आशा का एक पत्र निदेशक महोदय शहरी विकास विभाग देहरादून एवं प्रशासक महोदय नगर पालिका परिषद गदरपुर को भी प्रेषित किया गया है।

विनोद भुसरी बने नगर पालिका परिषद के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर
विनोद भुसरी बने नगर पालिका परिषद के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर
विनोद भुसरी बने नगर पालिका परिषद के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर
विनोद भुसरी बने नगर पालिका परिषद के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर