सुपरटेक के खिलाफ व्यापारियों का जोरदार धरना प्रदर्शन
रुद्रपुर के सुपरटेक पर व्यापारियों ने वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए सुपरटेक मॉल के गेट पर धरना प्रदर्शन किया और अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की.. इस दौरान प्रांतीय उधोग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में व्यापारीयो ने धरना दिया। व्यापारियों ने सुपरटेक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इस दौरान व्यापारियों ने सुपरटेक पर हिटलरशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अब लड़ाई आर-पार की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि शहर के कई व्यापारियों ने सुपरटेक माल में दुकानें बुक कराई और दुकानों का भुगतान भी कर दिया। लेकिन अभी तक व्यापारियों को दुकानें नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि पिछली बार सुपरटेक प्रबंधक ने दुकानें देने का आश्वासन दिया था। मगर दुकानें नहीं दी गई। व्यापारियों को मजबूरन धरने पर बैठना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह धरना अनिश्चितकालीन है। व्यापारियों ने सुपरटेक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।







