Spread the love

गदरपुर/दिनेशपुर । आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुभाष व्यापारी ने अपने बयान के अनुसार सप्ताह में रविवार को 2 घंटे होने वाले अनशन पर अपने समर्थकों के साथ बैठकर दिनेशपुर से मटकोटा मोड तक जी का जंजाल बन चुकी सड़क के पुनः निर्माण की मांग को लेकर अनशन शुरू किया। सुभाष व्यापारी ने बताया,खस्ताहाल मटकोटा,दिनेशपुर,गदरपुर स्टेट हाईवे के पुनर्निर्माण की मांग के लिए संघर्ष जारी रहेगा जर्जर मटकोटा, दिनेशपुर, गदरपुर मार्ग के पुन र्निर्माण की मांग को लेकर पूर्व में की गई घोषणा अनुसार आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को दिनेशपुर के मुख्य चौराहे पर एक दिवसीय सांकेतिक उपवास रखकर धरना प्रदर्शन किया उन्होंने शीघ्र ही सड़क का पुनर्निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर निरंतर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है उन्होंने बताया कि जब तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तब तक प्रत्येक रविवार को इसी तरह से आंदोलन किया जाएगा धरने के दौरान क्षेत्र के अन्य सामाजिक लोगों ने भी धरने का समर्थन किया । इस दौरान विजय सिंह,सुशील भक्त, दीपक चक्रवर्ती,जीएल खुराना, सुभाष माझी,सदानंद राय, राघवेंद्र कुमार,पवन कुमार,सतेंद्र कुमार,सुमिरन कुमार आदि लोग मौजूद रहे ।

You cannot copy content of this page