रिपोर्ट अश्वनी दीक्षित 

सितारगंज। सितारगंज के निकट तुर्का तिसौर स्थित गौशाला में गोपाष्टमी का पर्व बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु गौशाला पहुंचे और विधि-विधान के साथ गौ माता की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान गौशाला में भक्तिमय माहौल बना रहा इस मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने गोपाष्टमी पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार गायों को चराने के लिए वन में जाना प्रारंभ किया था। इसी उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष गोपाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन गौ माता की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है श्रद्धालुओं ने बताया कि गौ माता को हिंदू धर्म में विशेष स्थान प्राप्त है और उनकी सेवा करना पुण्य का कार्य माना जाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गौशाला में प्रत्येक वर्ष गोपाष्टमी के अवसर पर विशेष आयोजन किया जाता है। दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु यहां पहुंचकर गौ माता के दर्शन करते हैं आयोजन के दौरान गौशाला प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भोजन एवं भंडारे की विशेष व्यवस्था भी की गई। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और गौ सेवा का संकल्प लिया। धार्मिक आस्था, सेवा और समर्पण के साथ गोपाष्टमी का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ।