सितारगंज। सितारगंज के निकट तुर्का तिसौर स्थित जयपुरिया स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ममता पंत मुख्य रूप से पहुंचीं। उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को क्राइम, सामाजिक अपराध एवं साइबर क्राइम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं इस दौरान ममता पंत ने बच्चों को साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से समझाया। साथ ही पॉक्सो एक्ट पर विशेष चर्चा करते हुए बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा और किसी भी प्रकार के शोषण के खिलाफ आवाज उठाने के बारे में जागरूक किया उन्होंने बताया कि बच्चों को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहना चाहिए तथा किसी भी संदिग्ध घटना की जानकारी बिना डर के अपने अभिभावकों एवं संबंधित अधिकारियों को देनी चाहिए इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने कहा कि पहली बार उनके विद्यालय में जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ममता पंत का आगमन हुआ है जिस पर स्कूल स्टाफ ने उनको पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया उनके द्वारा बच्चों को अपराध एवं साइबर क्राइम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं, जिससे विद्यालय परिवार को काफी प्रसन्नता हुई उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता शिविर लगातार विद्यालयों में आयोजित होने चाहिए, ताकि बच्चे जागरूक बन सकें और अपने अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति सजग रहें कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से नीतू कुमारी, निर्मल गहतोड़ी, मनोज कुमार रूपा जाटव विनीता धामी मगेश्वरी देवी मुकेश चंद्र मंगल सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

