सितारगंज। दीपावली के पर्व को देखते हुए सितारगंज के श्री सनातन धर्म मंदिर में ठेकेदार सुरेश जैन की ओर से कढ़ी-चावल के प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मंदिर पहुंचे और श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद के साथ लोगों के लिए ठंडे जल की भी व्यवस्था की गई इस अवसर पर ठेकेदार सुरेश जैन ने बताया कि दीपावली के उपलक्ष्य में श्री सनातन धर्म मंदिर में कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य पर्व की खुशियां क्षेत्रवासियों के साथ साझा करना और लोगों को सेवा भाव से प्रसाद वितरित करना है उन्होंने बताया कि उनके द्वारा समय-समय पर इस तरह के धार्मिक एवं सेवा कार्यों का आयोजन किया जाता है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। प्रसाद वितरण के दौरान क्षेत्रवासियों में उत्साह देखने को मिला। लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की
