रुद्रपुर। ग्राम महेशपुर में रामलीला मंचन का शुभारंभ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने फीता काटकर और विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर रामलीला आयोजकों ने राजकुमार ठुकराल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।उद्घाटन अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि रामलीला हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके माध्यम से भगवान राम के आदर्शों, मर्यादा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश समाज तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने रामलीला कमेटी और आयोजन से जुड़े सभी लोगों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं तथा क्षेत्रवासियों से रामलीला मंचन का आनंद लेने और इसके संदेश को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। रामलीला के पहले दिन मेघनाथ मायाजाल, शेष नाग की प्रतिज्ञा, सीता जन्म तथा राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न जन्म की लीलाओं का सुंदर मंचन किया गया। मंचन के दौरान कलाकारों के अभिनय और संवादों को दर्शकों ने सराहा। इस अवसर पर अशोक मुंजाल, विजय मुंजाल, पंकज बटला, राजेश बजाज, राजन मुंजाल, राकेश मुंजाल, संजीव मुंजाल, कालाचंद प्रधान, मुकेश कुमार बीडीसी, अंकित बतला, आकाश बाटला, विपिन बजाज, निखिल शर्मा, सुरेंद्र गुम्बर, विजय बटला, अविनाश मिड्ढा, सतपाल अरोड़ा, संजय ठुकराल, सुनील चुग, गगन ग्रोवर, रामकुमार गुप्ता, केरू मंडल, गौरव मुंजाल, मनीष मुंजाल, शिवम बटला, चिराग मुंजाल, आशीष मुंजाल, प्रवीण मिड्ढा, राहुल हुडिया, दीपक मुंजाल और अंकित मुंजाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।