Spread the love

रूद्रपुर पर्यावरण एवं जन कल्याण समिति (PEJKS) द्वारा BHEL के CSR सहयोग से ग्राम कनकपुर में एक दिवसीय सामुदायिक स्वास्थ्य जांच, चिकित्सा परामर्श एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने प्रतिभाग कर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।कार्यक्रम का उद्घाटन BHEL के GM श्री बाबू सोनेवाणे जी एवं DTO डॉ. संजय पांडे जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर BHEL के AGM (HR Head) श्री आलोक, AGM (Production) श्री मनीष दयाल, AGM (C&I) श्री तरुण वेद सहित BHEL के अन्य अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

शिविर में डॉ. जयंत जोशी जी सहित चिकित्सकीय टीम डॉ नूतन जैन नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ नितिक आन्तरिक रोग विशेषज्ञ, डॉ मनप्रीति बटला स्त्री एव प्रसूति रोग विशेषज्ञ, डॉ जितेश अरोरा आर्थो रोग विशेषज्ञ, डॉ मनी राजदेव दन्त रोग विशेषज्ञ द्वारा ग्रामीणों का 400 से 500 लोगो को स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गई। साथ ही लोगों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण एवं व्यक्तिगत साफ-सफाई के संबंध में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान 200 महिलाओं एवं युवतियों को सैनिटेशन किट तथा 200 जरूरतमंद लोगों को पोषण किट का वितरण किया गया। सैनिटेशन किट के माध्यम से महिलाओं एवं युवतियों को व्यक्तिगत स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया, जबकि पोषण किट जरूरतमंद लोगों को पोषण संबंधी सहयोग के उद्देश्य से वितरित की गई।

इस अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज, कनकपुर के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण भी उपस्थित रहे तथा विद्यालय स्तर पर स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण संबंधी जागरूकता के महत्व पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में PEJKS के प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री चंद्र प्रकाश सिंह PEJKS की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस अवसर पर ठभ्म्स के अधिकारियों ने स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़े इस प्रकार के कार्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा समुदाय तक आवश्यक स्वास्थ्य एवं जागरूकता सेवाएं पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
PEJKS की ओर से बताया गया कि संस्था ग्रामीण एवं जरूरतमंद समुदायों के स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण एवं सामाजिक विकास से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से निरंतर कार्य कर रही है। BHEL के CSR सहयोग से आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम में BHEL के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, राजकीय इंटर कॉलेज कनकपुर के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण, चिकित्सकीय टीम्, स्वास्थ्य विभाग से जुड़े प्रतिनिधियों, PEJKS की टीम तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की सहभागिता रही।

You cannot copy content of this page