Spread the love


रुद्रपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर में अवैध खनन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बड़ी कार्रवाई की है। चौकी शक्तिफार्म क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की खबरें दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित होने के बाद एसएसपी ने मामले का कड़ा संज्ञान लिया।
जांच में पाया गया कि क्षेत्र में अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश नहीं लगाया जा सका और ड्यूटी के प्रति उदासीनता व लापरवाही बरती गई। इस पर सख्त कार्रवाई करते हुए एसएसपी ने चौकी प्रभारी शक्तिफार्म उप निरीक्षक प्रकाश चन्द्र भट्ट सहित चौकी में तैनात कुल आठ पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन पर सख्ती से अंकुश लगाया जाए तथा अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें।

You cannot copy content of this page