
सितारगंज में बीती रात इंडियन गैस एजेंसी के सामने एक खतरनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपनी नई स्प्लेंडर बाइक से रुद्रपुर से खटीमा की ओर जा रहे थे मौके पर पहुंचे मोहम्मद इस्लाम ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क पर बजरी और रोड़ी पड़ी हुई थी। इसी दौरान आगे डिवाइडर होने के कारण बाइक सवारों ने अचानक ब्रेक लगा दिया। सड़क पर लाइट की भी कोई उचित व्यवस्था नहीं थी, जिसकी वजह से बाइक के पहिए बजरी पर फिसल गए और दोनों युवक सीधे डिवाइडर से जा टकराए हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत सामान्य बताई जा रही है, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर पड़ी बजरी और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था न होने के कारण इस तरह के हादसे होने का खतरा बना रहता है।










