Spread the love


सितारगंज। भारतीय जनता पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करते हुए आज सितारगंज में पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं ने बाइक रैली निकालकर तथा पुष्प वर्षा कर सभी पदाधिकारियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष भीष्म नारायण, भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष अंकित गोयल, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त जिला मंत्री देवेश कुमार, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष वीरू भारती तथा भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला सोशल मीडिया संयोजक सुमित बहादुर पाल का युवाओं द्वारा उत्साह के साथ स्वागत किया गया कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता बाइक रैली के साथ मौजूद रहे और पुष्प वर्षा कर सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन ने जिन साथियों को जिम्मेदारी दी है, वे निश्चित रूप से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं और युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया जाएगा तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
इस दौरान सितारगंज मंडल के बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page