Spread the love

सितारगंज में सामाजिक और धार्मिक कार्यों के लिए लगातार सक्रिय रहने वाली संस्था श्री जगन्नाथ स्वामी भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी संघ ट्रस्ट द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। संस्था की प्रदेश अध्यक्ष बीना साहू ने समूह से जुड़ी महिलाओं को जूस वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष बीना साहू ने बताया कि उनकी संस्था निरंतर धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहती है। इसी क्रम में आज फील्ड वर्क करने वाली महिलाओं को जूस वितरित किया गया, ताकि उनके परिश्रम के प्रति सम्मान प्रकट किया जा सके उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं और संस्था समय-समय पर उनके सहयोग और सम्मान के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करती रहती है हमारी संस्था लगातार धार्मिक और सामाजिक कार्य करती रहती है। आज हमने उन महिलाओं को जूस वितरित किया है जो फील्ड में मेहनत करती हैं। साथ ही ब्लॉक में उपस्थित सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को भी जूस देकर उनका आभार व्यक्त किया गया हैं इस दौरान ब्लॉक में मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों को भी जूस वितरित कर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी महिलाओं ने भी संस्था की प्रदेश अध्यक्ष बीना साहू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से उन्हें सम्मान और प्रोत्साहन मिलता है सामाजिक सरोकारों से जुड़ी ऐसी पहलें न केवल महिलाओं का मनोबल बढ़ाती हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी देती हैं।

You cannot copy content of this page