
सितारगंज:(अश्वनी दीक्षित) वांछित/ईनामी/वारंटियों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली सितारगंज पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद उधम सिंह नगर के सख्त निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने आज सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर गैर-जमानती अधिपत्रों में वांछित गुरमेज सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी पहाड़ी उकरोली (आबकारी अधिनियम), हेमेन्दर पुत्र रामचरण निवासी कुंवरपुर (दहेज अधिनियम व भादवि की विभिन्न धाराएं) तथा खुर्शीद आलम उर्फ बाबी पुत्र अफजल अहमद वार्ड न ०1बलीनगर सितारगंज (एनआई एक्ट प्रकरण) को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम की सटीक रणनीति और सतत निगरानी के चलते आरोपियों को भागने का मौका नहीं मिल सका। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वारंट तामीली अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा और कानून से बचने की कोशिश करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।










