Spread the love


सितारगंज के अग्रसेन ट्रस्ट में सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जहां 11 जोड़े सात फेरे लेकर जीवन साथी बने। इस पुण्य अवसर पर अग्रसेन ट्रस्ट द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया, वहीं गुरु तेग बहादुर वेलफेयर ट्रस्ट ने भी इस आयोजन में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं परिजनों की उपस्थिति रही। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी 11 जोड़ों का विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया। उपस्थित अतिथियों ने नवविवाहित वर-वधुओं को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और विवाह समारोह के बाद सभी मेहमानों के लिए भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई। लोगों ने ट्रस्ट के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलती है और समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है इस प्रकार गुरु तेग बहादुर वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से संपन्न हुआ यह सामूहिक विवाह समारोह सामाजिक एकता और सहयोग की इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह देवेंद्र सिंह बव्वी दलजिंदर सिंह कुक उपस्थित रहे।

You missed

You cannot copy content of this page