Spread the love

सितारगंज सौ वर्ष पूर्ण होने पर बड़े ही हर्षउल्लास के साथ मनाया गया हिंदू सम्मेलन इस सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज को एक मंच पर एकत्रित करना और सामाजिक एकता का संदेश देना रहा। बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए सितारगंज के पर्वतीय रामलीला मैदान में आयोजित हिंदू सम्मेलन में क्षेत्रभर से लोगों की उपस्थिति देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। सम्मेलन को लेकर आयोजकों में खासा उत्साह नजर आया वहीं उपस्थित वार्ड मेंबर सतीश उपाध्याय ने बताया कि हिंदू सम्मेलन को आज सौ वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इसी उपलक्ष्य में भव्य आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा नाटकीय मंचन भी प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों के माध्यम से सांस्कृतिक और धार्मिक संदेश दिए गए इसी के साथ हेमंत बोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास के साथ हिंदू सम्मेलन मनाया जाता है और आगे भी इसी प्रकार आयोजन जारी रहेगा
कुल मिलाकर हिंदू सम्मेलन ने एकता, संस्कृति और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। आयोजन में लोगों की सक्रियता व भागीदारी देखने को मिली इस मौके पर सतीश उपाध्याय वार्ड मेंबर हेमंत बोरा वीरू भारती मनोज गुप्ता दीपक शर्मा गोपाल सिंह बिष्ट हरीश भट्ट मुकेश श्रीवास्तव मयंक डोलिया उमाशंकर दुबे मुख्य रूप से पहुंचे कैलाश त्रिपाठी मदन मोहन मिश्रा कमलेश दीदी संध्या गिरी जी महाराज अनिल गर्ग मदन मोहन मिश्रा संतोष कुमार मिश्रा भगवान सिंह भंडारी अनिरुद्ध राय आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page