
हल्द्वानी नगर में लंबे समय से चल रहे अव्यवस्थित सड़क निर्माण और जीर्णोद्धार कार्यों को लेकर जन आक्रोश मिलकर सामने आया है। सहवासियों ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ललित जोशी के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट को सामूहिक ज्ञापन सौंप कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है ज्ञापन में कहा है कि पिछले करीब दो वर्षों से शहर में सड़कों का निर्माण और मरम्मत कार्य बेहद अव्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है बाहरी ठेकेदार कंपनियां बिना किसी स्पष्ट योजना और समय सीमा के अलग-अलग स्थान पर सार्क खोदकर उन्हें लंबे समय तक अधूरा छोड़ रही है। जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र वासियों ने आरोप लगाया है कि शहर की अधिकांश सड़के टूटी-फूटी अवस्था में है और चारों ओर धूल मिट्टी फैली रहने से बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खराब सड़कों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। वही शादी विवाह सामाजिक कार्यक्रमों और त्योहारों के दौरान लोगों की परेशानियां और बढ़ जाती है ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि ठेकेदार मनमानी ढंग से कार्य कर रहे हैं। और प्रशासनिक स्तर प्रभावी निगरानी का अभाव दिखाई दे रहा है। जिससे जनता में रोष बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र वासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़कों का निर्माण करता है समय योजना के तहत पूरा नहीं कराया गया तो जनता आंदोलन के लिए तैयार होगी। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई है कि संबंधित विभाग और ठेकेदारों से तत्काल बैठक कराकर सड़कों के कार्यों को व्यवस्थित और समय बुद्ध तरीके से पूरा कराया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।










