Spread the love


गदरपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नरेश हुड़िया ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री आवास पर एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं,उपलब्धियों और जनकल्याणकारी निर्णयों को घर-घर तक पहुंचाने का मंत्र दिया गया।
प्रदेश महामंत्री नरेश हुड़िया ने कहा कि कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि वे सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि आमजन को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारी को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। नरेश हुड़िया ने अपने राजनीतिक सफर का उल्लेख करते हुए कहा कि वह वर्ष 1992 से पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने दो बार ग्राम सभा अध्यक्ष,प्रदेश मंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। अब उन्हें किसान मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है,जिसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभा रहे हैं।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि पार्टी और संगठन जिस भी प्रत्याशी को टिकट देगा,सभी कार्यकर्ता मिलकर एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेंगे और सीट को भाजपा की झोली में डालेंगे। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि यदि पार्टी उन पर भरोसा करती है,तो वे भी चुनाव जीतकर दिखाएंगे।

You cannot copy content of this page