Spread the love

पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की प्रबंधन परिषद के सदस्य एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने आज विश्वविद्यालय के निदेशक प्रशासन एवं अनुश्रवण (DAM) के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर विश्वविद्यालय में ठेका कर्मियों को प्रत्येक माह पूर्ण कार्य दिवस उपलब्ध कराने, नगर पालिका द्वारा बड़ी एवं छोटी मार्केट के पार्कों के सौंदर्यकरण हेतु एनओसी प्रदान करने तथा पंतनगर के आवासीय मजदूर ब्लॉकों में विकास कार्यों की अनुमति दिए जाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि कोविड काल के दौरान विश्वविद्यालय में विभिन्न विभागों एवं स्थानों पर कार्यरत मजदूरों को नौकरी से हटाने के बजाय उनके कार्य दिवसों में कटौती की गई थी, जिसे बाद में पूर्ववत नहीं किया गया। इसके कारण अनेक मजदूरों को अपने परिवार का भरण-पोषण करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ विभागों में मजदूरों को महीने के पूरे कार्य दिवस दिए जा रहे हैं, जबकि अन्य विभागों में यह व्यवस्था लागू नहीं है। उन्होंने सभी विभागों में एक समान रूप से पूर्ण कार्य दिवस सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने हेतु कार्यवाही सुनिश्चित करें।निदेशक प्रशासन एवं अनुश्रवण ने सदस्य प्रबंध परिषद एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को आश्वस्त किया कि सभी विभागों से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर विषय का परीक्षण किया जाएगा तथा शीघ्र ही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।बैठक में मंडल अध्यक्ष पिंकी डिमरी एवं नगला नगर पालिका अध्यक्ष सचिन शुक्ला उपस्थित थे ।

You cannot copy content of this page