Spread the love

गदरपुर । नगर पालिका क्षेत्र में थाने के साथ वाली पार्किंग में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन 19 फरवरी प्रातः 11:00 से किया जा रहा है नगर पालिका कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए पालिकाध्यक्ष मनोज गुंबर ने कहा कि 19 फरवरी प्रातः 11:00 बजे से बहुद्देशीय शिविर का आयोजन थाने के पास वाली पार्किंग में किया जा रहा है, जिसमें प्रशासन की सभी टीमों एवं अधिकारियों द्वारा सहभागिता करके अपनी सेवाएं प्रदान की जाएंगी । उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना,राशन कार्ड ,आधार कार्ड, विभिन्न प्रकार की पेंशन, आय/जाति/स्थाई प्रमाण पत्र दिव्यांगों का चिन्ही करण सहित अन्य विभागीय कार्य अधिकारियों द्वारा किए जाएंगे। शिविर में उप जिलाधिकारी रिचा सिंह के दिशा निर्देशन में तहसील, नगर पालिका, बाल विकास, विद्युत विभाग ,सिंचाई विभाग, थाना विभाग ,तहसील विभाग, ब्लॉक विभाग स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग सहित सभी विभागों द्वारा सहभागिता करके लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया जाएगा उन्होंने सभी लोगों से समय से पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

You cannot copy content of this page