Spread the love

किच्छा अखिल भारतीय राहुल गांधी बिग्रेड के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार उर्फ बंटी पपनेजा ने केंद्र सरकार के बजट को निराशाजनक बताया lपपनेजा ने कहा कि बजट में किसानो गरीब व मध्यम वर्ग की उपेक्षा की गई है महंगाई की मार झेल रही जनता को राहत दिलाने के लिए कोई नीति नहीं बनाई गयी है l उन्होंने कहा कि बेरोजगारी की मार झेल रहे युवाओं को रोजगार दिलाने का कोई उपाय नहीं किया गया हैl किसान इस बजट से अपनी फसल के समर्थन मूल्य कोबढ़ाये की उम्मीद लगाए बैठा था इसमें किसान को भी निराशा मिली है व बढ़ती हुई खाद व उर्वरक के मूल्य के नियंत्रण के लिए भी कोई नीति नहीं हैlके इस बजट में महिलाओं के बजट की ओर भी कोई ध्यान नहीं दिया गया महिलाओं को इस बजट से उम्मीद थी की रसोई गैस सिलेंडर के दाम को काम किया जाएगा व विधवा,वृद्धावस्था पेंशन को भी बढ़ाया जाएगा लेकिन इसमें भी महिलाओं के हाथ निराशा ही लगी l देश के भविष्य तय करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षा की कोई नीति नहीं बनाई गईल पपनेजा जाने कहा कि यह बजट पूर्ण रूप से निराशाजनक है इसमें केवल देश धनी वर्ग को और मजबूत करने का काम किया गया है वह गरीब जनता को और गरीब करने का काम किया गया है l

You cannot copy content of this page