
किच्छा मंगल बाजार के विरोध में किच्छा व्यापारियों में टैक्सी स्टैंड पर इकट्ठे होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए और नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में दीनदयाल चौराहा से मेन मार्केट और हल्द्वानी रोड से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया एवं नारेबाजी करी उसके उपरांत एसडीएम गौरव पांडे को एक ज्ञापन देकर व्यापारियों के हित में मंगल बाजार को हटाने का अनुरोध किया।
एसडीएम गौरव पांडे ने कहा की जो नियमावली के हिसाब से कार्रवाई होगी वह अमल में लाई जाएगी।व्यापारियों नेताओं से पत्रकारों के पूछे जाने पर बताया कि हम सब व्यापारी मिलकर आज एसडीएम कार्यालय एक ज्ञापन देने मंगल बाजार के विरोध में आए है और हमें उम्मीद है एसडीएम गौरव पांडे के द्वारा व्यवहारों के हित को ध्यान मैं रखते हुए कोई उचित फैसला लिया जाएगा अगर प्रशासन के द्वारा व्यापारियों के हित में फैसला नहीं लिया जाता है तो आंदोलन के बाद दिए होंगे चाहे हमें बाजार बंद करना पड़े हम पीछे नहीं हटेंगे मगर मंगल बाजार किसी कीमत में बर्दाश्त नहीं करेंगे इस आंदोलन में शामिल व्यापारी विजय अरोड़ा अध्यक्ष देवभूमि व्यापार मंडल जगरूप सिंह गोल्डी कार्यकारी अध्यक्ष देवभूमि व्यापार मंडल नितिन फुटेला महामंत्री देवभूमि व्यापार मंडल अंकुर अग्रवाल कोषाध्यक्ष देवभूमि व्यापार मंडल, गुलशन सिंधी व्यापारी नेता, शशांक सिंह किच्छा मोबाइल यूनियन अध्यक्ष, दुर्गेश गुप्ता व्यापारी नेता, राजेंद्र कुमार वर्मा व्यापारी नेता, केशव लोहिया, रेडीमेड यूनियन अध्यक्ष, मधुर अरोड़ा , गौरव नारंग, संदीप मलिक कार्यकारी महामंत्री जनरल स्टोर यूनियन, हरपाल राठौर ,राधेश्याम अरोड़ा, नितिन अरोड़ा, सत्यम अरोड़ा ,परविंदर वीर जी ,बिट्टू गाबा, हरजीत बत्रा, सनी पांडे, चंदन गुप्ता, अब्बास भाई ,असलम भाई, रेहान भाई, नीरज बजाज आदि व्यापारी उपस्थित थे।










